पाकिस्तान में कोयटा की निर्मम घटना के विरोध में देश के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन हुए। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची नगर में लोगों ने प्रदर्शन करके कोयटा घटना पर अपन रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर हाईवे को बंद कर दिया और ट्रोनों की आवाजाही भी बाधित कर दी।
कोयटा नगर में भी प्रदर्शन जारी हैं। अधिकारियों से शीया समुदाय के प्रतिनिधियों की चार घंटे की बैठक में अधिकारियों ने हमेशा की भांति इस बार आश्वासन दिला दिया कि आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी किंतु इससे शीया समुदाय संतुष्ट नहीं है और प्रदर्शन बंद नहीं हुए हैं।
गत बृहस्पतिवार को कोयटा में शीया मुसलमानों पर हुए हमले में 100 से अधिक लोग शही और दो सौ से अधिक घायल हो गए।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस आक्रमण की निंदा की है। बान की मून के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून पाकिस्तान में शीया मुसलमानों पर हुए हमले बहुत आहत हैं।
इसी बीच पाकिस्तान के शीया नेताओं ने सेना प्रमुख अशफ़ाक़ परवेज़ कियानी की देश में क़ानून एवं व्यवस्था की जर्जर स्थिति के लिए आलोचना की।